दुकानें खाली करने के नोटिस से खलबली
वीडी मार्केट बंद, धरना दिया, नारेबाजी की
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नगर निगम द्वारा वीडी क्लॉथ मार्केट की ५१ दुकानों को २४ घंटे में खाली करने का नोटिस दिया। इससे गुस्साए मार्केट के व्यापारियों ने अनिश्चित काल के लिए मार्केट बंद की घोषणा करते हुए धरना दिया। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। प्रशासन को आड़े हाथों लिया। चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने मनमानी की तो आंदोलन उग्र होगा।
एनजीटी ने प्रशासन और नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि गोवर्धन सागर को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए। नगर निगम ने वीडी मार्केट के दुकानदारों को २४ घंटे का अल्टीमेटम दिया। पत्र मिलते ही मार्केट मे खलबली मच गई। निर्णय लिया गया कि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को सुबह ११ बजे दुकानें बंद कर व्यापारी मार्केट के गेट पर इक_े हुए और धरना देते हुए नारेबाजी की।
सात दिन का नोटिस होता है
मार्केट के पूर्व अघ्यक्ष प्रसन्न जैन ने कहा कि २४ घंटे का नोटिस देना प्रजातंत्र का गला घोटने के समान है। सात दिन का नोटिस दिया जाता है। सारे व्यापारी एकजुट हैं। हम न्यायालय का सम्मान करते हैं। हमारे पास कोर्ट का स्थगन आदेश है। नगर निगम के अधिकारी हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। इधर नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि नियमानुसार नोटिस दिया गया है। हमारी कार्रवाई रुकेगी नहीं। अतिक्रमण है तो है। हटाया जाएगा।
हमें विधायक ने भरोसा दिलाया
वीडी मार्केट के अध्यक्ष रामविलास गुप्ता ने कहा कि नगर निेगम मनमानी कर रहा है। हमारा निर्माण सर्वे 1281 मेें नहीेे है। जो नोटिस दिया है वह गलत है। हमारे पास कोर्ट का े नोटिस है। अनुराग शर्मा की अदालत में जयराम जयसिंघानी के बयान हुए हैं। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा से मुलाकात की गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे दो दिन में सीएम से मिलवाएंगे। गुप्ता ने कहा कि दोपहर बाद नगर निगम के अधिकारियों से भी मिलेंगे।