डीजे ऑपरेटर की बाइक में फंसा कुत्ता, 3 घायल

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। डीजे ऑपरेटर एक कार्यक्रम में डीजे बजाकर अपनी बाइक से दो दोस्तों के साथ देर रात घर लौट रहा था तभी बाइक के सामने कुत्ता आया और पहिये में फंस गया। संतुलन बिगड़ने से बाइक सहित तीनों युवक गिरे जिसमें एक युवक को गंभीर चोंट आने पर चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
नागझिरी इंदिरानगर निवासी 21 वर्षीय सनी चौहान पिता जगदीश चौहान डीजे ऑपरेटर है। वह डीजे बजाने किसी गार्डन में गया था। रात करीब 1.30 बजे वह अपने दोस्त हिमांशु और विजय के साथ बाइक से भरतपुरी आरटीओ ऑफिस के सामने से घर लौट रहा था तभी बाइक में कुत्ता घुस गया। तीनों युवक गिरकर घायल हुए। सनी चौहान को गंभीर चोंट आने पर परिजन ने चरक अस्पताल में भर्ती कराया।
Advertisement









