Advertisement

अवंतिका गैस कंपनी ने पीएचई की लाइन फोड़ी, कम प्रेशर से जलप्रदाय

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भैरवगढ़ क्षेत्र स्थित वार्ड 2 के अंतर्गत महावीर नगर में पीएचई की लाइन फूट जाने से क्षेत्र में जलप्रदाय प्रभावित हुआ। अवंतिका गैस कंपनी द्वारा डाली जा रही अंडरग्राउंड लाइन के कारण डिस्ट्रीब्यूशन लाइन फूट गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा किए जा रहे कामों के कारण पीएचई की लाइनें फूटने से शहर के लोग परेशान हैं। मंगलवार को वार्ड दो के अंतर्गत भैरवगढ़ क्षेत्र में अवंतिका गैस कंपनी द्वारा डाली जा रही अंडरग्राउंड लाइन के दौरान पीएचई की 12 इंची डिस्ट्रीब्यूशन लाइन फूट गई। मामले में पीएचई द्वारा अवंतिका गैस कम्पनी को नोटिस जारी कर इसकी भरपाई करने को कहा जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review