Advertisement

ट्रम्प के शपथ समारोह में जाएंगे मुकेश अंबानी

ट्रम्प के साथ कैंडललाइट डिनर करेंगे, 18 को अमेरिका रवाना होंगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नईदिल्ली। भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने जाएंगे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह जानकारी ट्रम्प के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने दी है। अंबानी 18 जनवरी को वॉशिंगटन डीसी पहुंचेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में अंबानी दंपत्ति को अहम सीट मिलेगी। वे ट्रम्प कैबिनेट के नोमिनेट मेंबर्स और इलेक्टेड ऑफिसर्स के साथ बैठेंगे। इसके अलावा कैबिनेट का एक स्वागत समारोह और उपराष्ट्रपति का डिनर भी होगा, जिसमें अंबानी परिवार शामिल होगा। नीता और मुकेश अंबानी 19 नवंबर की रात राष्ट्रपति ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ कैंडललाइट डिनर में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण के दौरान ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले 2017 से 2021 के बीच राष्ट्रपति रह चुके हैं।

Advertisement

Related Articles