हरिफाटक ओवरब्रिज पर देर रात दो कारों में भिड़ंत, दोनों क्षतिग्रस्त

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हरिफाटक ब्रिज पर दो कारों की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह एक कार महाकाल थाने में तो दूसरी पुल के ऊपर चौकी के सामने खड़ी रही। मामले में दोनों कार सवारों ने महाकाल थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि घटना रात 2.50 बजे की है। तनय पिता संजय मराठे निवासी नेहरूनगर (जलगांव, महाराष्ट्र) महाकाल दर्शन के लिए अपने भाई शुभम मराठे के साथ कार क्रमांक एमपी 09 जेडएम 8886 से जा रहा था। हरिफाटक ब्रिज के ऊपर पहुंचते ही बेगमपुरा में रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ सोनू पिता बंशीलाल जाधव की कार क्रमांक एमएच 20 ईवाय 5211 से टक्कर हो गई। इसमें दोनों कारों का अगला और साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में दोनों ने महाकाल पुलिस को शिकायत की है।








