सीएम का कल से यूके-जर्मनी और जापान दौरा, मप्र को मिलेगी उड़ान

जापान के उद्योगपतियों को देंगे भोपाल जीआईएस का आमंत्रण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब बनाने का संकल्प आकार लेने लगा है। देश के महानगरों में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्शन, प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जर्मनी-यूके में निवेश की अपार सफलता के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कारवां जापान की 4 दिवसीय यात्रा के लिए 27 जनवरी को रवाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से म.प्र. में निवेश के संबंध में संवाद करेंगे। साथ ही 24 और 25 फरवरी 2025 को भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करेंगे।

28 जनवरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 जनवरी की शाम इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट नईदिल्ली से टोक्यो समयानुसार के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 जनवरी की दरम्यानी रात भारतीय समयानुसार 2:25 बजे टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। जहाँ से सुबह 3:45 बजे इम्पीरियल होटल पहुंचेंगे। यहां फ्रेंडस ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात करेंगे। सुबह 9:15 बजे भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज से उनके निवास पर औपचारिक मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:15 बजे एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क पहुँचकर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 11:30 बजे भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्यप्रदेश में भाग लेंगे। यहां निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे।

29 जनवरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जनवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 7:00 से 8:30 बजे इम्पीरियल होटल में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग में शामिल होंगे। इसके बाद जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और संगठनों से मुलाकात करेंगे, जिनमें केदानरेन (जापान बिजनेस फेडरेशन), जेट्रो एचक्यू जैसे बड़े नाम शामिल हैं, मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 10:15 बजे टोक्यो स्थित ब्रिजस्टोन हेडक्वाटर्स पहुँचकर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। दोपहर 2 बजे फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ संवाद एवं भोज करेंगे।

30 जनवरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव टोक्यो से भारतीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से निकलकर सुबह 8:30 बजे कोबे पहुंचेंगे। यहां वे सिस्मेक्स कंपनी के अधिकारियों से मिलकर उनकी साइट का दौरा करेंगे।

31 जनवरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक जीटूजी एवं बीटूजी मीटिंग में शामिल होंगे। इसके बाद ओसाका से सुबह 7 बजे निकलकर क्योटो पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 8:00 बजे क्योटो पहुँचकर जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिये विभिन्न स्थानों की विजिट करेंगे। दोपहर 2:00 बजे क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से यात्रा कर शाम 4:30 बजे टोक्यो पहुँचेंगे।

1 फरवरी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 4:30 बजे जापान के टोक्यो स्थित हानेडा हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होकर शाम 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए गर्व का भाव सशक्त हो रहा है। उन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए शहीद राष्ट्रभक्तों और ज्ञात-अज्ञात सेनानियों के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के समर्थ, सक्षम नेतृत्व और मार्गदर्शन में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के अंतर्गत विकसित भारत की संकल्पना को भारतवासी साकार कर रहे हैं। विकास और जनकल्याण के कार्यों से मध्यप्रदेश विकसित राज्य के रूप में पहचान बना रहा है।

Related Articles