Advertisement

हेलमेट लगाया तो DSP ने खुश होकर बुके थमाया

तीन बत्ती चौराहे पर यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को दी हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की समझाइश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। ट्रैफिक के नियम तोड़ने वालों से पुलिस अमूमन सख्ती से निपटती है और दोबारा वह ऐसी गलती ना करें, इसके लिए उनके चालान भी बनाए जाते हैं लेकिन मंगलवार शाम तीन बत्ती चौराहे पर अलग ही नजारा दिखा। यहां हेलमेट लगाने वाले बाइक चालकों को बुके और गुलाब देकर स्वागत किया और ऐसे ही नियमों का पालन करते रहने की समझाइश दी।

दरअसल, शाम 6 बजे ट्रैफिक डीएसपी दिलीप सिंह परिहार के नेतृत्व में जवानों और पुलिस मित्रों ने सिग्नल पर रुकने वाले वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश दी। खास बात यह रही कि पुलिस मित्रों ने भी हेलमेट पहन रखे थे। इस दौरान पुलिसकर्मी उन लोगों का इंतजार कर रहे थे जिन्होंने हेलमेट लगा रखा था।

Advertisement

सबसे पहले बाइक पर दो शख्स पहुंचे। दोनों ने हेलमेट लगा रखे थे। इससे खुश होकर डीएसपी परिहार ने उन्हें बुके दिया, इस दौरान सभी ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। अचानक हुए इसे वाकये से दो सवार भी अचंभित हो गए और उनके चेहरे पर मुस्कान तैर गई। इसके बाद भी जो बाइक चालक हेलमेट लगाकर पहुंचे उनका भी बुके देकर स्वागत किया।

इसे आप ही रख लें…

Advertisement

पुलिसकर्मी तीन बुके और गुलाब लेकर आए थे। जब हेलमेट लगाए तीसरे शख्स को बुके दिया तो उन्होंने उसे लिया और फिर जाते वक्त वापस पुलिसकर्मियों को देते हुए कहा कि इसे आप ही रख लें, किसी और का स्वागत कर दीजिएगा। उनके इस व्यवहार की सभी ने तारीफ की और ताली भी बजाई।

Related Articles

Write a review