Advertisement

टेलीस्कोप से चांद की सतह पर गड्ढे देख शहरवासी रोमांचित

शासकीय जीवाजी वेधशाला में आकाशीय अवलोकन शिविर का शुभारंभ, ७ फरवरी तक चलेगा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। यंत्रमहल मार्ग स्थित शासकीय जीवाजी वेधशाला में सोमवार को खगोलप्रेमियों का जमावड़ा था। मन में उत्सुकता थी कि चांद की सतह पर गड्ढे कैसे होंगे। जैसे ही उनका नंबर आया चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। टेलीस्कोप से चांद को निहारा तो शहरवासी रोमांचित हो उठे। उन्हें विशेषज्ञों ने जानकारी भी दी।

दरअसल, वेधशाला में सोमवार से आकाशीय अवलोकन शिविर की शुरुआत हुई। शाम ६ से रात ८ बजे तक लगने वाले कैम्प के पहले दिन ५४ लोग पहुंचे। टेलीस्कोप के माध्यम से उन्हें चांद की सतह के गड्ढे, सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति की सतह की पट्टियों एवं उसके उपग्रहों, सबसे सुंदर ग्रह शनि को उसकी वलय के साथ, मंगल ग्रह को उसकी लाल आभा के साथ तथा धरती के नजदीकी ग्रह शुक्र को उसकी चंद्रमा की तरह कलाओं के साथ अवलोकन करवाया गया।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने जो सवाल पूछे उसका समाधान वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त, ऑब्जर्वर भरत तिवारी और दीपक गुप्ता ने किया। अधीक्षक डॉ. गुप्त ने बताया शिविर ७ फरवरी तक चलेगा। इसमें १० वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे शामिल होंगे। हर प्रतिभागी को २० रुपए शुल्क देना होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें