Advertisement

सिंहस्थ 2028 के लिए संतों की मांग सांदीपनि आश्रम का दूसरा द्वार खोलो

न्यायालयीन विवाद के कारण अड़चन, पार्किंग के लिए जमीन का अधिग्रहण भी नहीं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के लिए अखाड़ों के स्थानीय संतों और महंतों ने भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली महर्षि सांदीपनि आश्रम का दूसरा द्वार खोलने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन न्यायालयीन अड़चन के कारण प्रशासन भी बेबस है। आश्रम के बाहर भीड़ नियंत्रण के लिए पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है, लेकिन इसके लिए जमीन अधिग्रहण होना बाकी है।

महर्षि सांदीपनि आश्रम अंकपात मेला क्षेत्र का महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक स्थान है। आश्रम के पास ही वल्लभाचार्य जी की बैठक भी है। इस कारण सिंहस्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव अंकपात रोड पर सबसे ज्यादा रहता है। इस बार इस रोड पर भी भीड़ का दबाव अधिक रहेगा।

Advertisement

स्थानीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रामेश्वरदास और रामादल के अखाड़ों से जुड़े महंत भगवानदास ने कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को महर्षि सांदीपनि आश्रम का दूसरा द्वार दिखाकर इसे खोलने का प्रस्ताव रखा था। प्रशासन द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि यह अभी बंद है और इसको लेकर हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है। यह द्वार दक्षिणी दिशा में है और एक ढाबा खुल जाने के कारण बंद हो गया है।

प्रस्ताव दिया है
महर्षि सांदीपनि आश्रम का दूसरा द्वार है, लेकिन यह बंद पड़ा है। इसे खोलने के लिए कलेक्टर को प्रस्ताव दिया है, लेकिन इस पर कोर्ट का विवाद होने से खोल नहीं पा रहे।
डॉ. रामेश्वर दास, अध्यक्ष, स्थानीय अखाड़ा परिषद

Advertisement

आश्रम के सामने पार्किंग बनेगी
आश्रम के सामने पार्किंग बनाने के लिए संभागायुक्त संजय गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी इसके लिए जमीन अधिग्रहण होना बाकी है। इस कारण बीच रोड पर वाहनों की पार्किंग होने से परेशानियां आ रहीं।

Related Articles