Advertisement

नेशनल गेम्स में मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों ने इतिहास रचा

महिला-पुरुष दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उत्तराखंड में चल रहे नेशनल गेम्स में मध्य प्रदेश के महिला और पुरुष खिलाडिय़ों ने इतिहास रचते हुए पहली बार दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मध्यप्रदेश टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दूरभाष पर खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों से चर्चा कर उनकी हौसला अफजाई की और व्यक्तिगत चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

महिला टीम का शानदार प्रदर्शन
उत्तराखंड के खटीमा में 10 फरवरी से चल रही मल्लखंब चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने किया। इसमें मध्य प्रदेश की महिला खिलाडिय़ों अनुष्का नायक, सिद्धि गुप्ता, जेसिका प्रजापति, माही राठौड़, वीरा राठौर और अंजली यादव ने 83.20 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र ने 82.85 अंक के साथ रजत पदक और छत्तीसगढ़ ने 80.05 अंक के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।

Advertisement

तमिलनाडु को कांस्य पदक
पुरुष वर्ग में मप्र टीम के कुंदन कछावा, प्रणीत यादव, देवेंद्र पाटीदार, युवराज घाडगे, प्रणव कोरी और यतिन कोरी ने 126.6 अंक हासिल कर भारी अंतर से स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र (123.3 अंक) ने रजत पदक और तमिलनाडु (122.85 अंक) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

खेल मंत्री ने शुभकामनाएं दी
मध्यप्रदेश मल्लखंब टीम की इस गौरवमयी उपलब्धि पर खेल मंत्री विश्वास सारंग, सांसद अनिल फिरोजिया, खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता और असिस्टेंट डायरेक्टर बी. एस. यादव ने टीम को बधाई दी।

Advertisement

यह उपस्थित थे
मध्यप्रदेश की इस शानदार उपलब्धि का श्रेय द्रोणाचार्य अवॉर्डी योगेश मालवीय और मल्लखंब के भीष्म पितामह कहे जाने वाले किशोरीशरण श्रीवास्तव के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को जाता है। इस अवसर पर असिस्टेंट डायरेक्टर खेल एवं युवा कल्याण विकास खराडक़र, विक्रम एवं विश्वामित्र अवॉर्डी डॉ. आशीष मेहता, विक्रम अवॉर्डी पंकज सोनी, प्रशिक्षक संतोष राठौड़, शिवांश कौशल, श्वेता चौहान, वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी लीलाधर कहार, वंदना जैन, दर्शनी त्रिपाठी और ओसिन चौबे विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles