Popup Image
Advertisement

नींद में पानी की जगह पी लिया बर्तन साफ करने का लिक्विड

उज्जैन। नींद में एक युवती ने पानी की जगह बर्तन धोने का केमिकल पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे तुरंत चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक जूना सोमवारिया की रहने वाली युवती का नाम आकांक्षा पिता मिश्रीलाल गुर्जर है। वह खाना बनाने का काम करती है। रविवार रात वह खाना बनाकर घर पहुंची थी। यहां खाना खाने के बाद सभी सो रहे थे। आकांक्षा ने बताया कि रात में उसे प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिए उठी।

वहां ग्लास धोने के लिए रखा था जिसमें बर्तन साफ करने का लिक्विड था। नींद में उसने उसे पानी समझकर पी लिया जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन तत्काल चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें