Advertisement

महाकाल मंदिर परिसर में अब 3.20 करोड़ रुपए से बनेंगे आर्नामेंटल शेड

विकास प्राधिकरण ने शुरू की तैयारी, भक्तों को मिलेगी सुविधा

Advertisement

उज्जैन। बाबा महाकाल के भक्तों को अब मंदिर परिसर में आर्नामेंटल शेड की सुविधा मिलेगी। यूडीए ने बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। भक्तों को मंदिर में अलग अनुभव होगा।

आर्नामेंटल शेड बनाने के लिए यूडीए ने 3 करोड़ 20 लाख रुपए का टेंडर जारी कर दिया है। इंदौर के एक आर्किटेक्ट से इसकी डिजाइन तैयार करवा ली गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार महाकाल मंदिर के प्रवेश द्वार नंबर एक और रूद्रसागर के सामने बने मानसरोवर द्वार के पास ये शेड बनाए जाएंगे। इससे दर्शनार्थियों को धूप और बारिश में सुविधा मिलेगी।

Advertisement

ये शेड महाकाल मंदिर के अध्यात्मिक लुक अनुसार बनेंगे। टेंडर फरवरी अंत में खुलेंगे। मानसरोवर गेट के सामने रुद्रसागर ब्रिज का लोकार्पण भी सीएम कर चुके हैं। इससे मंदिर में प्रवेश का एक नया मार्ग तैयार हो गया है। भक्तों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं।

सिंहस्थ 2028 में लाखों श्रद्धालुओं के महाकाल मंदिर दर्शन करने आने का अनुमान है। मंदिर की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आर्नामेंटल शेड की योजना को धरातल पर उतारने की योजना पर काम किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें