Advertisement

महाशिवरात्रि: पुलिसकर्मी आज से संभालेंगे व्यवस्था

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। महाशिवरात्रि को लेकर शहर में जबरदस्त माहौल है। पट दर्शन के लिए 44 घंटे दर्शन होंगे। 25 फरवरी की रात भस्मार्ती के लिए मंगल पट सुबह 2:30 बजे खोले जाएंगे। दोपहर 12 बजे से तहसील की ओर से अभिषेक होगा। आज रात बारह बजे से ही कतार लगना शुरू हो जाएगी। दर्शन के लिए शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है। देवासगेट और रेलवे स्टेशन पर भीड़ देखी गई।

Advertisement

पुलिस विभाग की ओर से 1600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें करीब 150 महिला पुलिसकर्मी है। 4 एडिशनल एसपी और 12 डीएसपी 24 इंस्पेक्टरों के साथ व्यवस्था संभालेंगे। 200 सीसीटीवी कैमरे और 3 ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी। आज शाम 6 बजे से सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे।

शाम 4 बजे से 12 रास्तों पर वाहन प्रतिबंधित

Advertisement

महाशिवरात्रि को देखते हुए पुलिस विभाग ने जो ट्रैफिक प्लान बनाया है उसके अनुसार शहर को जोड़ने वाले 12 रास्तों पर वाहनों की आवाजाही मंगलवार शाम 4 बजे से प्रतिबंधित रहेगी। शहर के बाहरी 10 स्थानों पर बाहर से आने वालों श्रद्धालुओं की गाड़ियां पार्क की जाएंगी। यह व्यवस्था 27 फरवरी तक लागू रहेगी।

इंदौर, देवास, मक्सी से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। बड़नगर और नागदा से आने वाले वाहन भी शहर के बाहर ही पार्क होंगे। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा का कहना है कि आंतरिक मार्गों पर वाहन लेकर नहीं जाएं। महाकाल मंदिर के आसपास के इलाकों में भी वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें