सरपंच पति ने पंचायत सचिव को पीटा

एसपी से गुहार के बाद दर्ज हुआ केस
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
उज्जैन। ग्राम अंबोदिया में सचिव के साथ सरपंच पति ने मारपीट की। केसरबाग कॉलोनी निवासी राजेश मालवीय ग्राम पंचायत अंबोदिया में सचिव के पद पर पदस्थ हैं।
उन्होंने बताया कि 18 फरवरी की सुबह सरपंच पूजा छारिया का पति महेन्द्र छारिया पंचायत भवन में आया। लेपटॉप पर काम करने के दौरान विवाद करते हुए काम से रोका और मारपीट शुरू कर दी। उससे जान बचाकर भागा।
Advertisement
थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा से शिकायत की तो उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए तब महेन्द्र छारिया पर केस दर्ज हुआ। राजेश ने बताया कि महेंद्र आदतन बदमाश है।
Advertisement










