Advertisement

रेप के आरोपी आसाराम उज्जैन के आश्रम में

उज्जैन। मेडिकल आधार पर जमानत पर चल रहे रेप के आरोपी आसाराम बुधवार रात मंगलनाथ मार्ग स्थित अपने आश्रम पहुंचे। वह यहां स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस बात की जानकारी जब उनके अनुयायियों को लगी तो बड़ी संख्या में वह आश्रम के बाहर एकत्र हो गए। हालांकि, इनमें से कम ही लोगों को भीतर जाने दिया गया।

Advertisement

आश्रम के गेट पर सुरक्षागार्ड तैनात हैं जो आने-जाने वालों को नियंत्रित कर रहे हैं और मीडियाकर्मियों को भी। यहां पर उदयपुर आश्रम से आई पीआरओ टीम ने भी मोर्चा संभाल रखा है जो किसी भी तरह की नेगेटिव न्यूज नहीं जाने देने में लगी हुई है।

टीम की दीपांजलि कुलकर्णी ने बताया कि बापू आश्रम में पंचकर्म करवा रहे हैं। वह चिकित्सा लाभ लेने के लिए उज्जैन में आए हैं। हालांकि, समर्थक उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं लेकिन किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें