Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

उज्जैन। दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई और दोस्त घायल हुआ जिसका उपचार जारी है।

Advertisement

सांवलीखेड़ा भेरूगढ़ निवासी बनेसिंह पिता अंबाराम अपने दोस्त गोवर्धन के साथ बांसखेड़ी गया था। वहां से बाइक से लौटते समय सेमल्या-ढाबलाफंटा के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल बनेसिंह की मृत्यु हो गई और उसका दोस्त घायल हुआ। इसी प्रकार डाबड़ा राजपूत माकड़ोन निवासी श्याम सिंह पिता सोभान को गांव में पैदल जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। उसकी कल अस्पताल में मृत्यु हो गई।

हार्वेस्टर ड्राइवर पर साथी ने कुल्हाड़ी से किया हमला

Advertisement

उज्जैन। पंजाब से हार्वेस्टर चलाने इंगोरिया आए ड्राइवर पर साथी ने कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया।

पटियाला पंजाब निवासी 50 वर्षीय करनाल सिंह पिता श्रवण सिंह हार्वेस्टर ड्रायवर है। उसके भतीजे गुरदीप सिंह ने बताया कि चाचा सेजावता इंगोरिया में विक्रम सिंह का हार्वेस्टर चलाने आया था। रात में वह सो रहा था तभी साथी सुक्खा सिंह पंजाब ने शराब के नशे में धुत्त होकर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। ग्रामीणों ने करनाल सिंह को चरक अस्पताल में भर्ती कराया। इंगोरिया थाना पुलिस ने कुल्हाड़ी जब्त कर सुक्खा को हिरासत में लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें