Advertisement

मंगल है… दो साल बाद पूरा बन सकेगा शिखर

यूडीए ने लगाया पौने 9 करोड़ रुपए का टेंडर, अगले माह खुलेगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। दुनिया के लोगों की मंगल ग्रह से होने वाली पीड़ा दूर करने वाले भगवान मंगलनाथ का शिखर दो साल बाद पूरा बन सकेगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने इसके सहित स्टोन क्लेडिंग आदि मंदिर के काम करने के लिए पौने नौ करोड़ का टेंडर लगा दिया है, जो अगले माह खुलेगा। इसके बाद ही काम शुरू हो सकेगा।


विश्व प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर के शिखर का काम पिछले दो साल से अधर में पड़ा है। करीब सौ साल के इतिहास में पहली बार मंदिर के शिखर की ऊंचाई बढ़ाने का काम शुरू हुआ लेकिन दो साल से वह भी बंद पड़ा हुआ है। मंदिर के खजाने में 12 करोड़ रुपए जमा है इसलिए मंदिर प्रबंध समिति विकास और सौंदर्यीकरण के कामों के लिए पैसा देने को तैयार हो गई है।

Advertisement

यूडीए ने 8.46 करोड़ रुपए का टेंडर लगाया है और टेंडर जमा करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल तय की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेका फाइनल होने पर मई या जून के आसपास काम शुरू होने की संभावना है।

फसाड का भी काम होगा

Advertisement

मंदिर के शिखर का काम अभी पूरा किया जाना है। इस पर स्टोन क्लेडिंग कर सुंदर रूप देने की योजना है। इसके अलावा परिसर में भी कॉलम पर स्टोन क्लेडिंग की जाएगी। सिंहस्थ 2016 में किए गए स्टोन क्लेडिंग की मरम्मत भी की जाएगी। जो स्टोन काले पड़ गए हैं, उन्हें बदला जाएगा।

अभी पैसा मंदिर प्रबंध समिति देगी

यह काम धर्मस्व विभाग के अंतर्गत कराया जाना है लेकिन तय किया गया है कि धर्मस्व विभाग इसके लिए राशि देगा। तब तक मंदिर प्रबंध समिति के पास जमा राशि से इसका काम कराया जाए। संभागीय समिति में यह काम मंदिर प्रबंध समिति की राशि से कराने का निर्णय लिया गया है।

पत्र भी लिखा है

मंगलनाथ मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और शिखर के काम के लिए टेंडर लगा दिया है। राशि के लिए मंदिर प्रबंध समिति को पत्र भी जारी किया है।-कुलदीप रघुवंशी, कार्यपालन यंत्री, यूडीए

समिति से राशि देंगे

मंदिर के शिखर का काम उज्जैन विकास प्राधिकरण की सौंपा गया है। इसके लिए आवश्यक राशि दी जाएगी।-एलएन गर्ग, एसडीएम

Related Articles

Write a review