घर में घायल मिली वृद्धा की अस्पताल में मौत

बेटा बोला … मां की हत्या हुई है, उसके हाथ में सोने की चूड़ी नहीं मिली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। घर में अकेली रहने वाली वृद्धा 24 मार्च को घायल हालत में मिली थी। परिजन ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मृत्यु हो गई। वृद्धा के बेटे ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मां के हाथ में सोने की चूडिय़ां नहीं थीं। पुलिस ने शव का पीएम कराया है।नागदा निवासी 68 वर्षीय प्रीति जैन पति ओमप्रकाश जैन घर में अकेली रहती थीं।
उनका बेटा आशीष देवास में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसने बताया कि 24 मार्च को मां घर में घायल अवस्था में मिली थी। उनके सिर में गंभीर चोंटे थीं। उन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां बीती रात उनकी मृत्यु हो गई।
आशीष जैन ने बताया कि मां ने हाथों में सोने की चूडिय़ां पहनी थीं जो नहीं मिली हैं। इसके अलावा मां का पर्स भी घर में नहीं मिला है। संभवत: अज्ञात बदमाश ने चोरी की नीयत से घर में घुसकर मां की हत्या की होगी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।









