Advertisement

उज्जैन से शाजापुर रोड तक टू-लेन की तैयारी, 20 लाख रुपए से होगा सर्वे

कानीपुरा तराना और गोलवा मोड़ तक 46 किलोमीटर लंबी रोड पर सरपट दौड़ेंगी गाडिय़ां

Advertisement

सर्वे के लिए लोक निर्माण विभाग ने लगाया टेंडर

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। उज्जैन से तराना और गोलवा गांव से होकर शाजापुर जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है कि लोक निर्माण विभाग ने इसके चौड़ीकरण के लिए एक कदम आगे बढ़ा दिया है। फिलहाल रोड का सर्वे कर डिटेल रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जाएगी और इस पर खर्च होने वाली राशि का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इस पर करीब 20 लाख रुपए खर्च होने की संभावना है।

Advertisement

Also read:- New Mahindra Bolero Car 2025 : अपने जबरदस्त अंदाज मे मार्केट मे पेश हुई Mahindra Car

उज्जैन से कानीपुरा होते तराना और तराना से करंज व गोलवा मोड़ तक 46 किलोमीटर लंबी रोड पिछले सिंहस्थ में बनाई गई थी। गोलवा मोड़ शाजापुर मक्सी रोड के बीच है। शाजापुर जाने के लिए यह शॉर्टकट रोड है लेकिन इसकी चौड़ाई कम होने और टर्निंग अधिक होने से यह ज्यादा उपयोगी नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) से इसके चौड़ीकरण की योजना तैयार की है, जिसका अब सर्वे कराने की तैयारी की गई है। इसके लिए 19 करोड़ 98 लाख रुपए का टेंडर लगाया गया है जिससे कोई कंपनी सर्वे कर डीपीआर तैयार करेगी। हालांकि विभाग ने इसके लिए 460 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया है लेकिन सर्वे रिपोर्ट से पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। टेंडर खुलने के बाद इसका सर्वे शुरू किया जा सकेगा। हालांकि यह टेंडर जल्द खुल जाएगा क्योंकि इसके लिए 5 अप्रैल की आखिरी तारीख तय की गई है।

Advertisement

New Mahindra Bolero Car 2025 : अपने जबरदस्त अंदाज मे मार्केट मे पेश हुई Mahindra Car

मुआवजे पर होगा खर्च

रोड चौड़ीकरण में मुआवजे पर ज्यादा राशि खर्च हो सकती है। रोड किनारे कई मकान बन चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्र में भी रोड के दोनों ओर मकान और दुकानें बन चुकी हैं। हालांकि मास्टरप्लान के अनुसार शहरी क्षेत्र के मकान अवैध श्रेणी में होने से ज्यादा दिक्कतें नहीं आएंगी, लेकिन लोगों के विरोध सामने आ सकते हैं।

इतनी देर क्यों?

लोक निर्माण विभाग ने सर्वे का टेंडर लगाने में ही काफी देर कर दी जबकि यह रोड सेंट्रल रोड फंड से चौड़ी की जाना है। सर्वे रिपोर्ट तैयार होने और डीपीआर बनने में वक्त लगेगा। डीपीआर स्वीकृत होने के बाद इसका काम शुरू करने की प्रक्रिया की जा सकेगी। विभाग यह काम जल्दी करता तो सिंहस्थ से पहले भी रोड चौड़ीकरण हो सकता है।

New Jio Electric Cycle 2025 : जबरदस्त रेंज और बेस्ट featuers के साथ पेश हुई jio सायकल

Also read:- New Jio Electric Cycle 2025 : जबरदस्त रेंज और बेस्ट featuers के साथ पेश हुई jio सायकल

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें