तेज हवा के साथ आज बूंदाबांदी हो सकती है

उज्जैन। मौसम में थोड़ा सा बदलाव देखने को मिल रहा है। दो तीन दिन से बाद छा रहे हैं। दोपहर में बेशक गर्मी का अहसास हो रहा हो, लेकिन सुबह सुहानी और रात मस्तानी हो रही है। दोनों समय गर्मी का इतना असर महसूस नहीं हो रहा है। दोपहर में धूप के तेवर अब भी तीखे ही बने हुए हैं। मौसम विभाग भोपाल ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को भी तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 23 डिग्री पर पहुंच गया। आर्द्रता की बात करें तो यह सुबह 48 और शाम को 24 फीसदी रही यानी सुबह की तुलना में शाम को इसमें 50 फीसदी गिरावट आई। हवा की रफ्तार सुबह 12 और शाम को 10 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। रविवार को तापमान २१.५ रहा। यानी पारे में गिरावट आई है। इससे दोपहर में भी ज्यादा तपन महसूस नहीं होगी। हवा में नमी महसूस की जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ का मौसम पर असर

मौसम विभाग भोपाल के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर घाटी और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में फैला है। पूर्वोत्तर मप्र और उनके निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी ऊंचाई पर, एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण फैला है। एक तरफ पूर्वोत्तर मप्र से झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी ऊंचाई पर फैला है। यह वातावरण को शीतलता दे रहा है। 16 से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बढ़ेगी तपन: मौसम विभाग भोपाल ने 16 अप्रैल से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान लगाया है। ऐसे में कहीं कहीं तेज हवा, बूंदाबांदी के साथ दिन व रात में तपन बढऩे का क्रम भी जारी रहेगा।

Related Articles