Advertisement

हरियाणा की मेवात गैंग हथियारों के साथ पकड़ाई

कार में बैठकर पेट्रोल पंप पर डकैती का बना रहे थे प्लान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। हरियाणा की मेवात गैंग को भाटपचलाना थाना पुलिस की टीम ने रूनिजा-सतरूंडा रोड पर घेराबंदी कर हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। बदमाश यहां लोडिंग आयशर वाहन और कार में बैठकर पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि 28-29 अप्रैल की रात मुखबिर से सूचना मिली कि रूनिजा से सतरूंडा रोड पर कुलदीप बना के पेट्रोल पंप से आगे नींबु के बगीचे के सामने भूरिया मगरे के पास चार-पांच बदमाश खेत में बैठे हैं जिनके पास घातक हथियार हैं और बदमाश वाहन चालकों से लूट या डकैती की घटना करने की योजना बना रहे हैं। इस पर टीआई सतेन्द्र सिंह चौधरी ने पुलिसकर्मियों की दो टीमें बनाई और भूरिया मगरे पर पहुंचे। यहां खेत में पांच बदमाश गोल घेरे में बैठे हुए थे तथा मोबाइल व बैटरी जैसी लाइट जलाकर कुलदीप बना के पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात करने की योजना बना रहे थे। पुलिस को पास आते देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की जिन्हें दूसरी ओर से पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया।

कार की तलाशी में मिली अवैध शराब
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से इको कार जब्त कर तलाशी ली जिसमें 350 देशी प्लेन शराब कुल 63 बल्क लीटर जब्त हुई। वहीं लूट व डकैती का सामान परिवहन करने वाली टाटा आयशर गाड़ी भी पुलिस ने जब्त कर सभी बदमाशों के खिलाफ आम्र्स एक्ट, आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement

उज्जैन के बदमाश पर दर्ज हैं एक दर्जन से अधिक अपराध
पुलिस ने बताया कि शंकरपुर क्षेत्र में रहने वाले मेवात गैंग के सदस्य जाहिद उर्फ जावेद के खिलाफ चिमनगंज थाने में चोरी, पास्को एक्ट, आबकारी अधिनियम के 6 पंवासा थाने में 7 और भाटपचलाना थाने में एक प्रकरण दर्ज है, जबकि अनीस खान के खिलाफ थाना टपुकडा जिला अलवर में चोरी व आम्र्स एक्ट के केस दर्ज हैं। नासिर पर अलवर में प्राणघातक हमला, आम्र्स एक्ट सहित अन्य अपराधों में केस दर्ज हैं।

यह बदमाश आए गिरफ्त में
पुलिस ने बताया कि पांचों बदमाशों ने पूछताछ में अपने नाम अनिश खान पिता नवाब उर्फ नब्बू खान मेवात निवासी निम्बाहेड़ी अलवर राजस्थान, नासिर पिता शरीफ उर्फ लम्बू खान निवासी अलवर राजस्थान, रफिक खान पिता जबर खान मेवाती 19 वर्ष निवासी रैणी थाना राजगढ़ जिला अलवर, आशिक पिता कम्मू खान मेवाती निवासी अलवर राजस्थान, जाहिद उर्फ जावेद पिता जब्बार शाह निवासी पंचकुआ शंकरपुर मस्जिद के पास थाना पंवासा बताए। इनकी तलाशी लेकर पुलिस ने अनिश के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, नासिर से 1 कटर, 1 चाकू, एक मोबाइल, रफिक खान से लोहे की टामी, आशिक से लोहे का पाइप, जाहिद से लोहे की गुप्ती, एक मोबाइल जब्त किए।

Advertisement

चोरी की वारदात कबूली
पकड़ाए आदतन बदमाशों ने लूट, डकैती, नकबजनी जैसी वारदातों को पूर्व में भी अंजाम दिया है। इन्होंने कबूला कि वारदात को अंजाम देने के लिए उनकी गैंग इधर उधर घूमती है और बड़ा माल मिलने पर वारदात को अंजाम देती है। उक्त गैंग ने जिले में नर्मदा जल योजना के लाखों रुपए के पाइप चोरी कर बेचने की वारदात कबूली है।

Related Articles

Write a review