Advertisement

अजब गजब काम…ब्रिज तैयार और रेलवे के हिस्से में मंजूर ही नहीं…

देवास रोड स्थित लालपुर पंचकोशी मार्ग पर मक्सी रोड को जोड़ेगा ओवरब्रिज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि रेलवे लाइन के ऊपर बनाया जा रहा ब्रिज दोनों ओर से बनकर तैयार हो गया है और अब तक रेलवे ने अपने हिस्से का ब्रिज बनाने की मंजूरी ही नहीं दी है। यानी पीडब्ल्यूडी का ब्रिज तैयार होने के बाद भी यह किसी काम का नहीं।

रेलवे का यह अजब गजब काम महाकाल नगरी उज्जैन में देखा जा सकता है, जहां 20 करोड़ से अधिक रुपए खर्च कर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। दो साल से इसका काम चल रहा और अब यह पूरा होने के करीब आ गया है। दो माह में पीडब्ल्यूडी के हिस्से का ब्रिज बनकर तैयार होने की उम्मीद है। रोचक पहलू यह है कि रेलवे ने अपने हिस्से में ब्रिज बनाने की अभी औपचारिक स्वीकृति ही जारी नहीं की है, टेंडर जारी होने की बात ही दूर। रेलवे की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर जारी होने की प्रक्रिया में काफी वक्त लग सकता है। इस कारण बारिश का मौसम शुरू होने से पहले रेलवे पटरी के ऊपर ब्रिज बनने की कोई संभावना नजऱ नहीं आ रही।

Advertisement

कॉस्ट शेयरिंग में बन रहा ब्रिज

देवास रोड पर लालपुर होते हुए मक्सी रोड के बीच पंचकोशी मार्ग पर देवास रोड के पास यह ब्रिज रेलवे फाटक बंद करने के लिए कॉस्ट शेयरिंग पर बनाया जा रहा है। यानी रेलवे पटरी के हिस्से पर ब्रिज का काम रेलवे द्वारा किया जाएगा। रेलवे फाटक बंद होने से रेलवे पर पडऩे वाला आर्थिक भार भी कम होगा। इसी कारण रेलवे ने यहां ओवरब्रिज बनाने की हरी झंडी तो दे दी, लेकिन अपने हिस्से पर संभवत: काम करना ही भूल गया। नतीजा यह कि पीडब्ल्यूडी का ब्रिज बनने के बाद भी यह लोगों के काम का नहीं होगा।

Advertisement

नया ब्रिज अब केवल पीडब्ल्यूडी बनाएगा

निर्माणाधीन ब्रिज के समानांतर नया ब्रिज भी बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभाग ने बजट में मंजूरी दे दी है लेकिन स्थाई वित्त समिति की बैठक में स्वीकृति मिलना बाकी है। नया ब्रिज कास्ट शेयरिंग से नहीं बनेगा। इसे केवल पीडब्ल्यूडी ही बनाएगा। रेलवे के हिस्से पर भी विभाग ही निर्माण करेगा। रेलवे तब केवल सुपरविजन करेगा और ड्राइंग डिजाइन भी उसके अनुसार बनेगी।

स्वीकृति बाकी है

यह सही है कि देवास रोड पर लालपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के रेलवे वाले हिस्से पर बनने वाले ब्रिज की अभी रेलवे से स्वीकृति नहीं हो सकी है। इस स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया है। रेलवे पटरी के हिस्से को छोडक़र ब्रिज का काम पूरा होने के करीब है। –पीएस पंत, कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी ब्रिज

Related Articles

Write a review