Advertisement

शिप्रा नदी में डूबने से किशोर की मौत

उज्जैन। उज्जैन के गऊघाट पर एक 17 वर्षीय युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 11 बजे गंगानगर निवासी पवन मालवीय अपने तीन दोस्तों के साथ अखाड़े गया था। इसके बाद वे रोज की तरह शिप्रा नदी के गऊघाट पर नहाने पहुंचे।

Advertisement

पवन के तीनों दोस्तों ने पहले नदी में नहाया और बाहर आ गए। उनके बाद पवन नहाने के लिए पानी में उतरा। पवन को ज्यादा तैरना नहीं आता था। वह पानी में उतरने के बाद वापस नहीं आया। दोस्तों ने उसे ढूंढने की कोशिश की और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पवन को नदी से बाहर निकाला और चरक अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पड़ोसी मनोज कुसमारिया के अनुसार, पवन रोज दोस्तों के साथ अखाड़ा और शिप्रा नदी पर नहाने जाता था। वह अपने परिवार का इकलौता लडक़ा था। शिप्रा नदी के कई घाटों पर गहराई अधिक होने के कारण अक्सर डूबने की घटनाएं होती रहती हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें