Advertisement

कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में उज्जैन संभाग प्रदेश में प्रथम

संजय त्रिवेदी मा ध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की १२ वीं परीक्षा के परिणाम में उज्जैन संभाग ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। कई सालों बाद १२ वीं का परिणाम उज्जैन संभाग के लिए श्रेष्ठतम रहा है। प्रदेश का परीक्षा परिणाम ७४.४ प्रतिशत है तो उज्जैन संभाग का ८१.८ फीसदी। जो पूरे प्रदेश के हिसाब से कीर्तिमान है। इसी प्रकार कक्षा दसवीं में प्रदेश का परिणाम ७६.२ रहा है तो उज्जैन संभाग का परिणाम ८१.२ फीसदी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

कक्षा दसवीं में उज्जैन संभाग में नीमच जिला प्रदेश में जिला स्तर पर दूसरे नंबर पर तो शाजापुर जिला छठवें नंबर पर है। मंदसौर सातवें स्थान पर है। उज्जैन संभाग के ७ जिलों में से छह जिलों के परिणाम राज्य के नतीजों से करीब ४ फीसदी ज्यादा है। पिछले साल की तुलना में देखा जाए तो लगभग सभी जिलों के कक्षा दस के परिणाम में १७ से २४ फीसदी की वृद्धि हुई है, जो आश्चर्यजनक है। कक्षा १२ वीं के परिणाम में भी ४ से २१ फीसदी की बढ़ोतरी सुखद है। कक्षा दसवीं की राज्यस्तरीय मेरिट लिस्ट में उज्जैन, शाजापुर, रतलाम जिले के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया है।

इस साल का परिणाम उज्जैन संभाग के शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक की सामूहिक लगनशीलता को दर्शाता है। जहां अगस्त २०२४ से ही त्रैमासिक परीक्षा परिणाम उपरांत एक विशेष कार्ययोजना बनाकर पूरे संभाग में उस पर काम किया गया।,जहां शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत शिक्षकों को श्रेष्ठ प्रशिक्षण, विषय संबंधित जानकारी दी गई। प्रश्र और उनका विश्लेषण, निरंतर मॉनिटरिंग ऐसे बिंदू रहे, जिनसे संभाग का परिणाम बेहतर रहा।

Advertisement

संभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिमाह जिले की प्रत्येक संस्था के प्राचार्यों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का निराकरण एवं परीक्षा परिणाम के सुधार की कार्ययोजना बनाकर उसे लागू करना अहम कदम रहा।

कई संस्थाओं में अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था विलंब से होना एक प्रमुख कारण है, अन्यथा परिणाम और बेहतर हो सकते थे।
नोट: लेखक शिक्षा विभाग के पूर्व सहायक संचालक हैं।

Advertisement

Related Articles

Write a review