विधायक बंगले की दीवार तोडऩे पहुंचा निगम अमला, खाली हाथ लौट आया

कलेक्टर ने निगम प्रशासन को जारी किया फरमान, कोठी रोड फोरलेन 15 दिन में पूरा करो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कोठी रोड फोरलेन पर रोटरी बनाने के लिए निगम अमला रोड चौड़ीकरण की जद में आ रहे विधायक बंगले की दीवार तोडऩे पहुंचा लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। विधायक और कलेक्टर के बीच चर्चा के बाद इस मामले पर निर्णय होगा।

सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए देवास रोड पर सर्किट हाउस के सामने से माधव साइंस कॉलेज होते हुए सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल तक फोरलेन का काम पूरा करने के लिए कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने 15 दिन की डेडलाइन दी है। इसी सिलसिले में निगम का अमला गुरुवार को विधायक चिंतामणि मालवीय के बंगले के बाहर रोटरी की जद में आ रही दीवार को तोडऩे पहुंचा था, लेकिन वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा।

मामले में अब प्रशासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई हो सकेगी। देवासरोड से प्रशासनिक संकुल तक फोरलेन का काम हो चुका है और अब विक्रमनगर रेलवे स्टेशन तक फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। प्रशासनिक संकुल के सामने जंक्शन पर रोटरी बनाने की योजना है। इस योजना में विधायक बंगले की बाउंड्रीवाल भी आ रही है। निगम सूत्रों ने बताया दीवार तोडऩे के लिए निगम की टीम पहुंची थी, लेकिन बताया गया कि इसको लेकर विधायक और कलेक्टर के बीच चर्चा होना है। इस कारण टीम खाली हाथ वापस लौट आई।

विश्वविद्यालय ने हटाई अपनी दीवार

फोरलेन की सीमा में विक्रम विश्वविद्यालय की जमीन भी निगम द्वारा ली गई है। विश्व विद्यालय ने पुरानी दीवार तोडक़र इसके लिए नई बाउंड्रीवाल बनाई है। इससे फोरलेन का काम विक्रमनगर स्टेशन तक तेजी से किया जा रहा है। विक्रम नगर की तरफ धार्मिक स्थलों का निराकरण भी कर दिया गया है।

पूरा करो काम : कलेक्टर
हाल ही कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने निगम अधिकारियों को 15 दिन में हर हाल में फोरलेन का काम पूरा करने का निर्देश दिया है। अब रोटरी को लेकर प्रशासन के निर्णय के बाद ही काम आगे बढऩे की संभावना है।

Related Articles