शादी के बाद भी प्रेमी के साथ रिलेशन में थी महिला

भाई बोला- गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी के कारण नहीं रहती थी ससुराल में जांच अधिकारी ने कहा- युवक के बयान के बाद सही स्थिति का पता चलेगा

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। नागझिरी क्षेत्र की रहने वाली जिस युवती ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अपने प्रेमी से कहासुनी के बाद जहर खा लिया था, वह ४ साल से उसके साथ रिलेशन में थी। एक साल पहले राजगढ़ में उसकी शादी हो गई थी जिसके बाद भी वह प्रेमी के साथ रिलेशन में थी। युवती के भाई का कहना है कि गवर्नमेंट एग्जाम की तैयारी करने के कारण वह ससुराल में नहीं रहती थी। हालांकि, अभी तक युवक के बयान नहीं हो सकें हैं। बयान के बाद ही सही स्थिति पता चलेगी।
दरअसल, नागझिरी क्षेत्र के इंदिरानगर की रहने वाली हेमलता परमार (२८) की अपने प्रेेमी राम पिता सुभाष पटेल निवासी कल्पतरू एक्सटेशन से शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कहासुनी हुई थी जिसके बाद दोनों ने सल्फास खा लिया था। इसके बाद राम ने ही कॉल कर एम्बुलेंस बुलाई थी जो दोनों को चरक अस्पताल लेकर पहुंची थी जहां शनिवार सुबह ५.३० बजे हेमलता की मौत हो गई थी।
मामले की जांच कर रही पूजा सोलंकी ने बताया कि हेमलता और राम पटेल ४ सालों से रिलेशन में थे। एक साल पहले हेमलता की शादी राजगढ़ में रहने वाले राहुल राजपूत नामक युवक से हुई थी लेकिन वह ससुराल में नहीं रहती थी।उसके भाई का कहना है कि वह गवर्नमेंट एग्जाम (प्रतियोगी परीक्षा) की तैयारी कर रही थी, ससुराल में पढ़ाई नहीं होती इसलिए वह यहीं रहती थी।
वीकेंड पर घर जाता था राम
जांच अधिकारी पूजा सोलंकी ने बताया कि राम पटेल फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके कारण अभी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। उसके बयान देने के बाद ही सही कारण पता चल सकेगा। हालांकि, राम पटेल का नागझिरी क्षेत्र के कल्पतरू एक्सटेशन में खुद का घर है लेकिन वह मूल रूप से देवास जिले के ग्राम मकोडिय़ा का रहने वाला है। शनिवार को उसका भाई थाने पहुंचा था जिसने बताया कि राम केवल शनिवार और रविवार को घर मिलने आता था। इसके अलावा हमें और कोई जानकारी नहीं।
राम ने किए थे मोबाइल फॉर्मेट
सल्फास खाने के बाद राम ने अपना और हेमलता का मोबाइल फॉर्मेट किया था। जांच अधिकारी पूजा सोलंकी का कहना है कि दोनों मोबाइल जब्त किए हैं लेकिन उसमें डाटा नहीं मिला है। सभी कड़ी और पहलुओं को जोडक़र फिलहाज जांच की जा रही है।









