Advertisement

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर जान से मारने की धमकी

उज्जैन। माधवनगर क्षेत्र के सेठीनगर में रहने वाले युवक की फोटो लगाकर अज्ञात शख्स ने फेसबुक आईडी बना ली और मैसेज में जान से मारने की धमकी दी। जब इसका पता युवक को चला तो वह चौंक गया।

Advertisement

उसने तुरंत माधवनगर थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करवाया। माधवनगर पुलिस ने बताया कि फरियादी का नाम विकास पिता रमेशचंद्र शर्मा निवासी सेठीनगर है। उसका फोटो लगाकर अज्ञात शख्स ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस अब उस शख्स का पता लगाने का प्रयास कर रही है जिसने फर्जी आईडी बनाई। आपको बता दें कि पुलिस समय-समय पर सोशल मीडिया अकाउंट्स को लेकर सतर्क रहने की एडवायजरी जारी करती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें