Advertisement

सर… मुझसे गलती हो गई, अब मैं कभी भी स्टंटबाजी नहीं करूंगा

बाइक पर नंबर प्लेट थी न दस्तावेज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

स्टंटबाज को पुलिस ने कोठी रोड से पकड़ा

पचास से ज्यादा उठक-बैठक भी लगवाई

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। जो भी अजूबा होता है अमूमन वह कोठी रोड पर ही होता है। मसलन, मिलन और विरह, बुलेट से पटाखे छोडक़र लोगों को परेशान करना, परिवार वालों की नजर से बचकर धूम्रपान करना और नई बाइक लाकर रेस लगाना। इसी रोड से पुलिस ने एक स्टंटबाज को उस समय दबोच लिया जब वह फिल्मी स्टाइल में अपने करतब दिखा रहा था। पुलिस ने जो उसका हाल किया है, उससे जाहिर है कि वह जीवन में कभी स्टंटबाजी तो दूर बाइक भी तेज नहीं चलाएगा।

माधवनगर पुलिस को शिकायत मिली थी कि कोठी रोड पर स्टंटबाजी हो रही है। पुलिस ने उसी सूचना के आधार पर स्टंटबाजी करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। युवक की बाइक पर न तो नंबर प्लेट थी और न ही कोई दस्तावेज मिले। पकड़े गए युवक का नाम वसीम गुट्टी है। वह भैरवगढ़ जेल के सामने रहता है।

Advertisement

बाइक जब्त, माफी मांगी

थाने लाने पर वसीम ने कान पकडक़र उठक-बैठक लगाई और माफी मांगी। उसने कहा कि आज के बाद वह ऐसी हरकत कभी नहीं करेगा। पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली है। एसआई चौहान ने बताया कि कोठी रोड पर रात के समय कई युवक स्टंटबाजी करते हुए तेज गति से बाइक चलाते हैं। इसके कारण रात में इस मार्ग पर आने-जाने वाले राहगीर भयभीत हो जाते है। इनको सबक सिखाना जरूरी है।

दुर्घटना का खतरा

उपनिरीक्षक सालिगराम चौहान ने बताया कि वसीम तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था और स्टंट कर रहा था। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी। सबसे खास बात तो यह है कि इसकी रफ्तार से दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी के निर्देशन में इस मार्ग पर अभियान शुरू किया गया है। विगत दिनों बुलेट से पटाखे छोडऩे वालों को भी इसी अभियान में पकड़ा था।

Related Articles

Write a review