Advertisement

ट्राइसिकल से जा रहे पिता-पुत्र को बाइक ने पीछे से मार दी टक्कर

पिता के हाथ-कंधे और बेटे की पीठ में लगी चोट चरक में हो रहा इलाज

Advertisement

उज्जैन। ट्राइसिकल से जा रहे पिता-पुत्र को भैरवगढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात बाइक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए जिन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायल का नाम विनोद पिता भागीरथ हारोड़ (45) निवासी जावरा और उनका १० साल का बेटा दीक्षांत है। विनोद की पत्नी रेखा ने बताया कि पति विकलांग हैं और वह बैटरी वाली ट्राइसिकल लेने के लिए उज्जैन आए थे। बुधवार दोपहर करीब २ बजे पिता-पुत्र लौट रहे थे। वे भैरवगढ़ से थोड़ा आगे पहुंचे ही थे कि अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे विनोद के हाथ और दोनों कंधों पर चोट आई, वहीं दीक्षांत के पीठ में चोट लगी। दोनों को तत्काल चरक अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें