Advertisement

अलखधाम में चोरी करने वाले पकड़ाए

उज्जैन। अलखधाम कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में नीलगंगा पुलिस ने दो बाल अपचारी सहित तीन चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया अलखधाम कॉलोनी में रहने वाले संजय गुजराती 24 मई को शादी में गुजरात गए थे। 26 मई को उनके ससुर ने फोन पर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। नीलगंगा पुलिस ने मामले में शिवा उर्फ शिवनारायण (18) निवासी बागरी मोहल्ला कमला नेहरू नगर को पकड़ा। उसके घर से सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, १ जोड़ चांदी के कड़े, सोने के टॉप्स और ३५ हजार रुपए जब्त किए गए। २ बाल अपचारी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें