एक्टिवा के सामने आया कुत्ता, बचने के चक्कर में घायल हो गए 3 युवक

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दीदी के घर जा रहे युवक एक्टिवा के सामने कुत्ता आने के कारण स्लीप हो गए और बुरी तरह घायल हो गए। तीनों घायलों का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें दो युवक को ज्यादा चोट आई है।
घायलों के नाम दिनेश पिता प्रहलाद अखंड (२२) निवासी शांतिनगर, गोलू पिता भगवान कुवाल निवासी ग्राम आंवलिया और मनीष पिता तेजकरण डोरवाल निवासी हीरामिल की चाल के साथ एक्टिवा से मंगलवार को दीदी के घर तराना रोड स्थित ग्राम आवंलिया जा रहा था। शाम करीब ४.३० बजे दीदी के घर पहुंचने से थोड़ी दूर पहले एक्टिवा के सामने अचानक कुत्ता आ गया जिससे बचने के चक्कर में तीनों युवक फिसलकर घायल हो गए। एक्टिवा की स्पीड अधिक होने से गोलू और मनीष को ज्यादा चोट आई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस तीनों घायलों को चरक अस्पताल लेकर पहुंची जहां उनका इलाज चल रहा है।

बाइक स्लीप होने से युवक घायल सीने, हाथ और पैर में लगी चोट
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक अपने साथियों के साथ बीती रात घर लौट रहा था तभी थाने के सामने अचानक उनकी बाइक स्लीप हो गई जिससे उसे सीने, हाथ और पैर में चोट लगी। इसके बाद उसे तत्काल चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके दोनों साथियों को मामूली चोट लगी आई जिसके चलते वह घर चले गए।
घायल का नाम विनय पिता सुरेंद्र तिवारी (३०) निवासी राजेंद्र नगर, आगर रोड है। विनय ने बताया कि वह शराब की गाड़ी खाली कर बाइक से अपने साथी कर्मचारी बंटी और संतोष के साथ घर लौट रहा था। चिमनगंज थाने के आगे रात ११.३० बजे अचानक बाइक स्लीप हो गई। इसमें विनय तिवारी को सीने और हाथ-पैर में चोट आई, जबकि साथी कर्मचारियों को मामूली चोट लगी। ज्यादा चोट लगने के कारण विनय को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।








