काम की बात को लेकर पड़ोसियों में विवाद के बाद मारपीट, एक घायल

दोनों पक्ष ने चिमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई एक युवक चरक में भर्ती

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित मित्रनगर में बीती रात काम की बात को लेकर पड़ोसियों में विवाद के बाद मारपीट हो गई जिसमें एक युवक घायल हो गया। जिसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायल का नाम राजा पिता ईशाक शाह (३२) निवासी मित्रनगर आगर नाका है। घायल के भाई टीपू शाह ने बताया कि राजा ठेकेदारी करता है और शुक्रवार रात करीब ९.३० बजे काम के सिलसिले में बात करने पास ही में रहने वाले शाकिर पिता सिकंदर खां के घर पर गया था। वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गाली-गलौच से शुरू हुए विवाद में शाकिर खां, अल्पेश और भूरा ने मिलकर राजा पर तलवार और पाइप से हमला कर दिया जिससे सिर और पीठ में चोट लगी। तीनों ने उसे जान से जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस बोली- प्लॉट को लेकर हुआ विवाद
इधर, पड़ोसी शाकिर खां ने भी मामले में राजा शाह के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का चिमनगंज थाने में प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि प्लॉट की बात को लेकर दोनों पड़ोसियों में विवाद हुआ था। दोनों पक्ष की शिकायत पर क्रॉस कायमी की गई है।









