Advertisement

घर के बाहर झाड़ू लगा रही वृद्धा को कार ने पीछे से मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

टक्कर मारकर भाग निकला कार चालक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र में घर के बाहर झाड़ू लगा रही वृद्धा को रविवार को तेज रफ्तार कार ने पीछे से जर्बदस्त टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल चरक अस्पताल में भर्ती करवाया।

घटना रविवार सुबह 4:30 से 5:45 बजे के बीच की है। घायल का नाम मुद्रिला पति जगदीश प्रसाद तिवारी (६२) निवासी मेन रोड, पंवासा है। उनके पुत्र महेंद्र तिवारी ने बताया कि उनकी मां मुद्रिला सुबह घर के बाहर झाडू निकाल रही थीं तभी तेज रफ्तार सफेद स्विफ्ट कार आई और उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक वहां से भाग निकला। टक्कर में उन्हें सिर और हाथ में चोट आई। परिजन तत्काल उन्हें लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Advertisement

कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी

उज्जैन। माधवनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को सिंधी कॉलोनी चौराहे पर पान की दुकान के समीप निर्मल पिता बाबूलाल यादव (२५) निवासी गोपालपुरा, मक्सी रोड की बाइक को कार क्रमांक एमपी 13 बीए 3761 के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। फरियादी की रिपोर्ट पर माधवनगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कार चालक पकड़ में नहीं आ सका है। इसी तरह नीलगंगा थाना क्षेत्र के हाटकेश्वर कॉलोनी मेन रोड पर जितेंद्र पिता लक्ष्मीनारायण राठौर निवासी तिरूपति प्लेटिनम की वैन को कार चालक ने टक्कर मार दी। मामले में नीलगंगा पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है

Advertisement

Related Articles

Write a review