CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे उज्जैन, सान्दीपनि आश्रम और काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन पहुंचे। हेलीपैड पर उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

Advertisement
स्वागत करने वालों में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव, सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री गीता कॉलोनी स्थित निज निवास पहुंचे और वहां से सीधे महर्षि सान्दीपनि आश्रम के लिए रवाना हुए।आश्रम पहुंचकर उन्होंने गुरु श्री सान्दीपनि का विधिवत पूजन किया और श्रद्धा पूर्वक नमन किया।
Advertisement








