Advertisement

मुंबई के श्रद्धालुओं ने पहले टक्कर मारी फिर युवती को पीटा, मां से भी की अभद्रता

उज्जैन। देवासगेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने स्कूटर से जा रही मां-बेटी को पीछे से टक्कर मारी और फिर बेटी के साथ जमकर मारपीट करते हुए मां के साथ भी अभद्रता की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

घायल युवती मिताली पिता योगेश डागर (18) निवासी फाजलपुरा है। मां अर्चना डागर ने बताया वह शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे बेटी मिताली के साथ खरीदारी करने के लिए दौलतगंज आई थीं। यहां महाराष्ट्र की कार ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जैसे-तैसे बेटी ने खुद को संभाला लेकिन वह नीचे गिर गई। इस पर मिताली ने कार सवार लोगों को ठीक से गाड़ी चलाने को कहा।

इसी बात पर कार सवार पांच महिलाओं और दो पुरुषों ने गाली-गलौच करते हुए बाल पकडक़र मारपीट की। इस दौरान मैंने बीच-बचाव का प्रयास किया तो मेरे साथ भी अभद्रता की।

Advertisement

उन्होंने फोन लगाकर अन्य लोगों को भी बुलाया लिया जो दूसरी कार से वहां पहुंचे और उन्होंने कार से डंडे और सरिए निकाल लिए और बदलसूकी की। इस दौरान एक व्यापारी के साथ भी मारपीट की गई। मामले में देवासगेट पुलिस ने मुंबई निवासी रोहितबाला, हितिशा, दर्शबाला, वैशाली, गौरांग यादव के खिलाफ कार्रवाई की। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review