Advertisement

हरसिद्धि नवरात्रि महोत्सव में बाल कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

बच्चों ने राजस्थानी गणेश वंदना, कृष्णा आराधना और गरबा की मनमोहक प्रस्तुति दी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। श्री हरसिद्धि भक्त मंडल द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रि महोत्सव में, बाल कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से भक्तों का मन मोह लिया। मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन, माँ हरसिद्धि मंच पर भक्ति और कला का संगम देखने को मिला।
शुरुआत डॉ. प्रीती देवले और सुधा बोरलिया ने गायन से की। उनके साथ निमिषा शिंदे, शिखा सक्सेना और सुषमा जांगले ने भी धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद, आरम्भ नृत्यशाला की निर्देशिका अंजना चौहान के मार्गदर्शन में बाल कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने राजस्थानी गणेश वंदना, कृष्णा आराधना और गरबा की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन कलाकारों में पहल, हितान्शी, हरिहा, मनस्वी और दिव्यांशी जैसे प्रतिभाशाली बच्चे शामिल थे। मुख्य अतिथि पत्रकार चंद्रभान सिंह चंदेल और महेंद्र पमनानी थे। मंच पर उनका स्वागत मंडल के अध्यक्ष प्रमेंद्र यादव, सचिव वीरेंद्र नामदेव, कोषाध्यक्ष पवन नागर, उपाध्यक्ष संतोष जाधव ज्योति ठाकुर, कल्पना नायक ने किया। परामर्श समिति सदस्य श्री शिवनारायण चौबे राजेंद्र जोशी, वीरेंद्र शर्मा वीरेंद्र परमार राजेश अखंड आदि उपस्थित थे संचालन ज्ञानेश्वर दुबे ने किया। गुरुवार, 25 सितंबर को प्रतिभा संगीत कला केंद्र संस्थान की निर्देशिका प्रतिभा रघुवंशी की प्रस्तुति होगी।

सिंधी समाज ने गुजरात की तर्ज पर मनाया गरबा महोत्सव

Advertisement

उज्जैन। सिंधी समाज द्वारा इंदौर रोड स्थित पार्क पैलेस में गुजरात की तर्ज पर एक भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में 10 से अधिक टीमों ने डांडिया और ज्योत के साथ माता की आराधना करते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल गुजरात जैसा हो गया। निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं का चयन भी किया गया, जिन्हें बेस्ट कपल, बेस्ट गरबा, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट मेल
और बेस्ट फीमेल के खिताब से नवाजा गया।

Advertisement

खंडेलवाल समाज में शनिवार को गरबा आराधना उत्सव
उज्जैन। खण्डेलवाल वैश्य पंचायत शनिवार को एक दिवसीय सामाजिक गरबा आराधना उत्सव मनायेगा। कार्यक्रम बुधवारिया स्थित खण्डेलवाल वैश्य पंचायत भवन में शाम 5 बजे से शुरू होगा। उत्सव की शुरुआत कन्या पूजन के साथ होगी, जिसमें 50 से अधिक परिवारों द्वारा 51 से ज्यादा कन्याओं को भोजन कराया जाएगा और उनका पूजन किया जाएगा। उत्सव प्रभारी देवेंद्र जंघिनिया ने बताया कि कन्या पूजन के बाद माता की महाआरती की जाएगी। इसके बाद, एक विशेष डीजे गरबा होगा, जिसमें आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। समापन सामाजिक सहभोज के साथ होगा।

नारी शक्ति एक्सप्रेस तीन दिनों तक करायेगी माता मंदिरों के दर्शन
उज्जैन। स्व. जगदीश यादव सेवा संस्थान की नारी शक्ति एक्सप्रेस बुधवार से प्रारंभ हो गई, जो तीन दिनों तक महिलाओं को माता मंदिरों के दर्शन करा रही है। विवेक यादव द्वारा आयोजित इस दर्शन यात्रा में 26 सितंबर तक महिलाओं को उज्जैन शहर के माता मंदिरों के दर्शन कराएं जाएंगे। राजेश बाथली ने बताया पशुपतिनाथ मंदिर चामुण्डा माता चौराहा से महामंडलेश्वर शैलेशानंद महाराज, वार्ड 1 के पार्षद परमानंद मालवीय के आतिथ्य में यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से पशुपतिनाथ मंदिर चामुण्डा माता चौराहा से निकाली जाएगी।

Related Articles

Write a review