Advertisement

3 महीने पहले जेल से छूटा, फिर घर में घुसकर किया दुष्कर्म, जेल भेजा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महिदपुर रोड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। दरअसल, 24 सितंबर को महिदपुर रोड थाने में ग्राम पेटलावद के रहने वाले फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दोपहर करीब 3 बजे घर में उसकी पोती अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला आरोपी विजय पिता भेरूलाल परमार (35) बुरी नीयत से उसके घर में घुसा और पोती के साथ दुराचार किया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महिदपुर रोड में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसके लिए विशेष टीम बनाई गई जिसने तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी विजय परमार को गिरफ्तार कर लिया जिसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisement

आदतन अपराधी है आरोपी
जांच में पता चला कि आरोपी विजय परमार आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना महिदपुर रोड में 4 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। पहले भी आरोपी को एक प्रकरण में 7 वर्ष के कठोर कारावास की सजा हुई थी। आरोपी करीब तीन महीने पहले ही जेल से छूटा था और फिर अपराध को अंजाम दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें