Advertisement

पहली उड़ान भोपाल-उज्जैन के बीच शुरू हुई, 20 से रेगुलर होगी सेवा

भोपाल एयरपोर्ट से उड़े हेलिकॉप्टर पुलिसलाइन हेलीपैड पर उतरे

Advertisement

उज्जैन। मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर धार्मिक नगरी उज्जैन को हेलिकॉप्टर सेवा की सुविधा मिल गई। भोपाल एयरपोर्ट से उड़े पीएमश्री पर्यटन हेलिकॉप्टर सेवा के हेलिकॉप्टरों ने पुलिसलाइन हेलीपैड पर लैंड किया। भोपाल महापौर मालती राय, मंत्री कृष्णा गौर, धर्मेंद्रसिंह लोधी, विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, भाजपा नेता राहुल कोठारी यात्री के तौर पर उज्जैन पहुंचे।

उज्जैन हेलीपैड पर महापौर मुकेश टटवाल, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, डॉ. रवि सोलंकी ने यात्रियों को रिसीव किया और पहली उज्जैन यात्रा पर शुभकामनाएं दी। इससे पहले भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री केआर नायडू और सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएमश्री हेलिकॉप्टर सेवा के हेलिकॉप्टरों को फ्लैगऑफ किया। वहां से उड़े हेलिकॉप्टरों ने 40 मिनट में उज्जैन का सफर तय किया। यात्रियों को श्री महाकालेश्वर के दर्शन कराए गए। यात्रा २० नवंबर से रेगुलर संचालित होगी। इसके लिए पूरे प्रदेश केा तीन सेक्टरों में बांटा गया है।

Advertisement

इंट्रा स्टेट एयर कनेक्टिविटी वाला पहला राज्य मप्र

हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने के साथ ही मप्र देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां इंट्रा स्टेट एयर कनेक्टिविटी संचालित होगी। सेक्टर 1 में इंदौर-उज्जैन और ओंकारेश्वर रहेंगे। सेक्टर 2 में भोपाल, मढ़ई और पचमढ़ी रहेंगे। तीसरा सेक्टर जबलपुर, बांधवगढ़ और कान्हा का रहेगा। इंदौर कर्मिशयल राजधानी हैं, जबकि उज्जैन, ओंकारेश्वर में ज्योर्तिलिंग हैं। भोपाल राजधानी है और मढ़ई, बांधवगढ़, कान्हा टाइगर रिजर्व हैं। पचमढ़ी प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें