Advertisement

पीएम मोदी का चाय बेचते AI वीडियो कांग्रेस ने पोस्ट किया

सूट-बूट में चाय बोलो, चाय चाहिए… बोलते दिखाया; भाजपा बोली- शर्मनाक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

कांग्रेस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय बेचते हुए एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इसमें PM को चायवाला दिखाया गया है। उनके हाथ में चाय की केतली है। दूसरे हाथ में ग्लास है।

वीडियो में मोदी‌ को जोर-जोर से ‘चाय बोलो, चाय-चाय चाहिए’ बोलते दिखाया गया गया है। AI वीडियो में PM रेड कारपेट पर चल रहे हैं। उनके पीछे भारत सहित कई देशों के झंडे लगे हैं। इनमें भाजपा का भी झंडा है। इस AI वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने पोस्ट किया है।

Advertisement

रागिनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘अब ई कौन किया बे। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा, ‘नामदार कांग्रेस OBC समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर सकती। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

Related Articles

Write a review