Advertisement

पारे ने फिर लगाया गोता, सीजन में पहली बार 7.3 डिग्री सेल्सियस

रात का तापमान लगातार 10वें दिन 10 डिग्री से कम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सर्दी अब कड़ाके की हो चली है। बीती रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। सीजन में पहली बार रात का तापमान 7.3 डिग्री पर पहुंच गया। पौष के महीने में लोग कांप उठे। रात से शुरू हुआ सर्दी का दौर गुरुवार की सुबह तक भी जारी था। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया था। लगातार दसवें दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने से लोग कंपकंपाते रहे। हालांकि बीता दिन राहत भरा था और तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

अभी और भी असरदार रहेगी सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार ठंड को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम अभी सक्रिय नहीं है। ऐसे में दिन का तापमान भी लगातार प्रभावित होगा। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर भी जारी है और वहां जेट स्ट्रीम चल रही है। ऐसे में ठंड के तेवर और तीखे ही रहने वाले हैं।

Advertisement

पिछले 9 दिन का तापमान

तारीख न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
9 दिसंबर 9.5 29.0
10 दिसंबर 8.7 29.5
11 दिसंबर 8.2 29.6
12 दिसंबर 9.0 28.5
13 दिसंबर 9.2 30.0
14 दिसंबर 9.8 30.4
15 दिसंबर 9.3 26.5
16 दिसंबर 9.5 28.0
17 दिसंबर 8.0 30.0
18 दिसंबर 7.3

दिसंबर में 5 डिग्री तक रह चुका है तापमान

Advertisement

शहर में ठंड अमूमन दिसंबर और जनवरी में ही कड़ाके की पड़ती है और इस महीने में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक भी आ जाता है। 20 दिसंबर 2021 को तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था।

दिसंबर के महीने में न्यूनतम तापमान

तारीख वर्ष न्यूनतम तापमान (°C)
20 दिसंबर 2020 6.5
20 दिसंबर 2021 5.0
29 दिसंबर 2022 8.8
23 दिसंबर 2023 9.8
14 दिसंबर 2024 6.0

Related Articles

Write a review