Advertisement

अवैध नल कनेक्शनों पर चलेगा निगम का कटर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। राजस्व वसूली को लेकर अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए जलकर और संपत्तिकर विभाग की समीक्षा की। उन्होंने हर जोन में बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर हर महीने कम से कम 10 कुर्की की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अवैध नल कनेक्शनों को प्रतिदिन विच्छेद (काटने) की कार्यवाही होगी। अधिकारियों को प्रतिदिन 20 कनेक्शन काटने और 50 कनेक्शन सिस्टम पर अपडेट करने का लक्ष्य दिया गया है। यदि कोई घरेलू नल का उपयोग व्यवसायिक रूप से कर रहा है, तो उससे कमर्शियल दर पर वसूली होगी, वरना कनेक्शन काट दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review