ईयर एंड में महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर पर वीकेंड में दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ गई है। सुबह से ही दर्शनार्थी काफी संख्या में मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। इस कारण पूरा मंदिर क्षेत्र दर्शनार्थियों से खचाखच था।

लोगों की भीड़ शनिवार दोपहर बाद से बढऩा शुरू हुई। शनिवार रात तक शहर के होटल-लॉज फुल थे। अधिकतर दशनार्थी सुबह भस्मारती में शामिल होना चाहते थे। इस कारण चलित लाइन के जरिए भस्मारती में दर्शन कराए गए। इसके बाद आम दर्शनार्थियों के आने-जाने के लिए टनल से निकाला गया। मंदिर परिसर में सिर्फ प्रोटोकाल दर्शनार्थी ही पहुंच सके। मंदिर समिति सूत्रों के मुताबिक सुबह 11 बजे तक करीब 5 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे।
महाकाल मंदिर क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग्स बढ़े
श्री महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग की संख्या बढ़ गई है। मंदिर पहुंच मार्ग, श्री महाकाल लोक और महाकाल परिसर, नीलकंठ द्वार, हरसिद्धि क्षेत्र में खासी संख्या में स्ट्रीट डॉग घूमते नजर आते हैं। नगर निगम ने सावन माह शुरू होने से पहले यहां से स्ट्रीट डॉग की धरपकड़ की थी। उसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं हुई।









