Advertisement

नकली पिस्टल दिखाकर हफ्ता वसूली करने वाले फरार बाल अपचारी पकड़ाए, पिस्टल जब्त

एक दिन पहले ही तीनों साथियों को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नकली पिस्टल का डर दिखाकर हफ्ता वसूली करने वाले फरार दोनों बाल अपचारियों को मंगलवार को बडऩगर पुलिस ने पकड़ लिया। इसके पास से पिस्टल भी जब्त की गई है। एक दिन पहले ही इनके तीन साथियों को पुलिस ने पकड़ा था।

दरअसल, 26 सितंबर को फरियादी विवेक पिता नरेंद्र सिरसवाल (22) निवासी ठक्कर बाबा कॉलोनी ने बडऩगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि 25 सितंबर को रात करीब 10.15 बजे सरस्वती स्कूल के पास बदनावर रोड पर बाइक पर तीन युवक और शक्कर मील निवासी दो नाबालिग आए और रास्ता रोक लिया। उन्होंने नकली पिस्टल दिखाकर डराते-धमकाते हुए हफ्ता वसूली और शराब पीने के लिए रुपए मांगे।

Advertisement

मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने टीम बनाई जिसने कई जगह दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर सोमवार को आरोपी विष्णु पिता भुवान सिंह भूरिया (18 साल), भारत पिता निर्भय सिंह राठौर (19) और रितिक पिता मदन भूरिया (19) तीनों निवासी शक्कर मील को कोर्ट चौराहे से धरदबोचा गया। पुलिस ने आरोपी भारत से घटना में प्रयुक्त बाइक क्र. एमपी 13 जेडएफ 0287 जब्त की गई। पुलिस फरार दो बाल अपचारी को तलाश रही थी, इसी बीच सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने दोनों को धरदबोचा। एक की उम्र 15 तो दूसरे की 17 साल है। उनके पास से पिस्टल भी जब्त की गई है।

Advertisement

Related Articles

Write a review