Advertisement

कल से बदल जाएगा रेलवे टाइम टेबल, उज्जैन से गुजरने वाली इन ट्रेनों पर असर

उज्जैन। रेलवे 1 जनवरी 2026 से ट्रेनों का नया टाइम टेबल लागू करेगा। उज्जैन रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली पांच ट्रेन पर इसका असर होगा। इनमें से कुछ ट्रेनें समय से पहले चलेंगी तो कुछ समय के बाद। रतलाम डिवीजन से चलने वाली 20 ट्रेनों पर इसका असर होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

1  रतलाम से उज्जैन तक चलने वाली मेमू ट्रेन अब रतलाम स्टेशन से शाम 7.50 बजे चलेगी। पहले यह 8.10 बजे चलती थी। बांगरोद में ट्रेन अब रात 8.21 बजे, खाचरौद में रात 8.38 बजे और नागदा स्टेशन पर रात 9.05 बजे आएगी। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रात 10.20 बजे पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन रात 10.40 बजे आती थी।

2  गाड़ी संख्या 19309 गांधीनगर-इंदौर एक्सप्रेस के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के समय में भी बदलाव हुआ है। यह ट्रेन अब तड़के 3.45 बजे उज्जैन पहुंचेगी। पहले यह 3.50 बजे आती थी। ट्रेन का स्टॉपेज 5 मिनट का ही रहेगा। यह ट्रेन इंदौर रेलवे स्टेशन पर अब सुबह 5.45 बजे पहुंचेगी। पहले 5.50 बजे पहुंचती थी।

Advertisement

3  गाड़ी संख्या 22943 दौंड-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी अब 10 मिनट पहले उज्जैन स्टेशन पर पहुंचेगी। पहले यह सुबह 6.35 बजे आती थी लेकिन अब इसका समय 6.25 बजे रहेगा। इंदौर रेलवे स्टेशन पर अब यह ट्रेन सुबह 8.25 बजे पहुंचेगी। पहले 8.30 बजे पहुंचती थी।

4  गाड़ी संख्या 12914 नागपुर-इंदौर त्रि-शताब्दी एक्सप्रेस इंदौर स्टेशन पर 20 मिनट पहले आएगी। इसका नया समय सुबह 6.30 बजे रहेगा। पहले यह 6.50 बजे आती थी।

Advertisement

5 गाड़ी संख्या 69212 इंदौर- उज्जैन मेमू ट्रेन के बालोदा टाकुन, अजनोद, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज और चिंतामन गणेश स्टेशन के समय में बदलाव हुआ है। यह ट्रेन चिंतामन गणेश स्टेशन पर अब सुबह 9.25 बजे आएगी। पहले इसका समय 9.30 बजे निर्धारित था।

6  गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस का सीहोर, कालापीपल, शुजालपुर, अकोदिया, कालीसिंध, मक्सी और तराना रोड स्टेशन पर आने का समय बदला है। उज्जैन के तराना रोड रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन अब 7 मिनट बाद पहुंचेगी। पहले ट्रेन का समय सुबह 7.12 बजे था, अब यह 7.19 बजे हो गया है।

7 इसी तरह गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस अब इंदौर रेलवे स्टेशन पर रात 11.05 बजे पहुंचेगी। पहले यह 11 बजे पहुंचती थी।

Related Articles

Write a review