शराब पीकर चलाए वाहन पुलिस ने लिया एक्शन

तीन दोपहिया एवं एक चौपहिया वाहन जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। 31 दिसंबर और 1 जनवरी के मद्देनजर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने अपने प्लान के मुताबिक जिलेभर में एक्शन लेना शुरू कर दिया है। बडऩगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार वाहन जब्त किए हैं। दरअसल, नए साल को लेकर जश्न की खुमारी छा गई है। लोग अलग-अलग तरह से सेलिबे्रशन में जुटे हुए हैं। नए साल का वेलकम करने में यदि कोई नियम तोड़ता पाया जाता है तो पुलिस उसके खिलाफ एक्शन लेने के लिए सड़कों पर तैयार मिलेगी।
इसी के चलते पुलिस ने एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन और एएसपी देहात अभिषेक रंजन, एसडीओपी महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में शराबी वाहन चालकों की धरपकड़ के लिए चैकिंग शुरू की। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर से चैकिंग की गई। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर सुरेश पिता नंदू गामड निवासी आमला रोड, राकेश पिता राधेश्याम चौधरी निवासी आमला, दिलीप पिता नंदी डामर निवासी ग्राम खेड़ी (बदनावर) पर कार्रवाई करते हुए बाइक जब्त की गई।
इसी तरह हेमंत पिता प्रमोद मेहरा निवासी कोर्ट चौराहा से कार जब्त की गई। इसके साथ ही पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 31 दिसंबर और नए साल की रात शहरभर में पुलिस बल तैनात रहकर कार्रवाई करेगा। पुलिस ने कहा कि सभी शांति से न्यू ईयर सेलिब्रेट करें। यदि कोई भी नियम तोड़ता या हुड़दंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।









