Advertisement

अनमैप्ड वोटर 14 फरवरी तक रख सकेंगे एईआरओके के सामने पक्ष

उज्जैन। स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (एसआईआर) मे अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई का काम जारी है। विधानसभा क्षेत्रवार सुनवाई चल रही है। मैपिंग से बचे सात विधानसभा क्षेत्र के करीब 48 हजार वोटरों को एईआरओ ने नोटिस जारी कर दिए हैं। इन्हें अलग-अलग दिन सुनवाई के लिए बुलाया गया है। यह सुनवाई अलग-अलग केंद्रों पर हो रही है। 14 फरवरी तक यह सुनवाई होगी। इसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट बनाने की प्रोसेस शुरू होगी। 21 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट आएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सुनवाई के लिए ७ दिन का समय, फॉर्म 6 जमा करना पड़ेगा: जिले में 1.37 लाख जो पते पर नहीं मिले थे, यह वह मतदाता थे, जो अब पुराने पते पर नहीं रहते, या जिनके नाम दो-दो जगह है। यह मतदाता फॉर्म 6 जमा करके मतदाता सूची में जगह बना सकते हैं। डबल नाम वाले वोटर का नाम एक जगह ही रहेगा, जहां उन्हें नाम रखना है,इसकी जानकारी उन्हें बीएलओ को देनी होगी। नए मतदाता के तौर पर नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म नंबर ६ भरना होगा।जबकि नाम हटवाने के लिए फॉर्म नंबर 7 देना होगा।

विधानसभा क्षेत्र और अनमैप्ड वोटर

Advertisement

बडऩगर ७४५
महिदपुर १४६२
तराना १५१५
घट्टिया १५७०
खाचरौद ३५५४
उज्जैन उत्तर १३३३९
उज्जैन दक्षिण २६२५३
कुल ४८३३८

Advertisement

Related Articles

Write a review