Advertisement

परिवार ने किया प्लॉट पर कब्जा, बुजुर्ग ने सबके नाम लिखकर जहर खा लिया

उज्जैन। झारड़ा के नजदीक सुमराखेड़ा गांव में 70 साल के एक बुजुर्ग ने अपने ही परिवार के 11 सदस्यों के एक लेटर में नाम लिखने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। विवेचना के उपरांत पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इन लोगों ने बुजुर्ग के हिस्से में आए प्लॉट पर कब्जा कर लिया था।

Advertisement

यह घटनाक्रम 28 नवंबर का है। सुमराखेड़ा में रहने वाले प्रभुलाल पिता रामाजी उम्र 70 साल की लाश के पास से पुलिस ने एक लेटर जब्त किया था जिसमें चचेरे भाई के परिवार के नंदू, तेजूलाल, मोहनबाई, सुगनबाई, शांताबाई, नारायण, मुकेश, संदीप, पंकज, देवीलाल, भेरूलाल के नाम थे। उसने इन लोगों पर प्लॉट के कब्जे के आरोप लगाए थे। झारड़ा पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें