ट्रेवल एजेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

उज्जैन। ढांचा भवन में रहने वाले एक ट्रेवल एजेंट ने रविवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है। मृतक का नाम श्याम पिता हीरालाल खत्री उम्र 52 साल है। दोपहर करीब एक बजे श्याम खत्री अपने घर में ऊपरी मंजिल के कमरे में मौजूद था। नीचे पत्नी व मां थी। बच्चे काम पर गए थे। दोपहर करीब 1 बजे पत्नी ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो श्याम फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। तत्काल उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। चिमनगंज मंडी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

नहीं हो पाई शिनाख्त
रविवार की सुबह वल्लभ नगर में बबूल के पेड़ पर लटके मिले शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वल्लभ नगर में खाली पड़ी जमीन पर अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था। मृतक ने केवल अंडरवियर पहन रखा था। उसके शरीर पर कोई ऐसा चिह्न भी नहीं मिला है जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सके।









