Advertisement

सिंहस्थ का काम जीआईएस एक्सपर्ट की निगरानी में होगा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। मप्र में सीमा संबंधी विवादों का हल करने के लिए नक्शा बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए 27 जिलों में जीआईएस (जियोग्राफिकल इंफार्मेशन सिस्टम) एक्सपर्ट की नियुक्ति की प्रक्रिया मप्र इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने शुरू कर दी है। लेकिन अब यही एक्सपर्ट न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में सीमा सुधार, विकास कार्य के लिए काम करेंगे, बल्कि सिंहस्थ में भी इनकी मदद से काम किए जाएंगे। इसके लिए उज्जैन में तीन जीआईएस एक्सपर्ट नियुक्त कर दिए गए हैं, जिन्होंने कलेक्टर की निगरानी में अपना काम शुरू कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इस साल यह तीनों मिलकर उज्जैन के कोने-कोने का नक्शा और प्लान बनाने का काम करेंगे। इसी प्लान पर विकास कार्य शुरू होंगे। इनके साथ मप्र की सभी नगर निगम पालिका में एक-एक जीआईएस एक्सपर्ट की नियुक्ति की जाएगी। एमपीईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जीआईएस की मदद से सभी सड़कें, बिजली, पानी, गैस पाइपलाइन, डिजिटल नेटवर्क, उद्योग, आदि को एक ही डिजिटल मैप पर एक साथ दिखाने पर काम हो रहा है। इसे भारत सरकार के पीएम गति शक्ति पोर्टल के साथ साझा किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review