Advertisement

भारतीय बॉक्सर पूजा रानी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

उज्जैन। भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद वह काफी खुश नजर आईं। उन्होंने मीडिया से भी बात की। सवालों के जवाब देते हुए पूजा ने कहा कि दर्शन के बाद काफी अच्छा लगा। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। आपको बता दें कि हरियाणा की अनुभवी बॉक्सर पूजा रानी भारत की स्टार मिडिलवेट मुक्केबाज है, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश का प्रतिनिधित्व किया और दो बार 2019 एवं 2021 में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। भिवानी की यह बॉक्सर अपनी आक्रामक शैली और 10 बार की राष्ट्रीय चैंपियन होने के लिए जानी जाती हैं, साथ ही वे 2025 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पदक विजेता रही हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नईदिल्ली के श्रद्धालु ने विभिन्न सामग्री भेंट की
इधर, राजधानी नईदिल्ली से आए श्रद्धालु जितेंद्र खुराना ने व्यवस्थाओं से खुश होकर मंदिर द्वारा संचालित गोशाला के लिए 49 हजार रुपए की विभिन्न सामग्री भेंट की। उन्होंने ट्यूबलाइट्स, पंखे एवं अन्य विद्युत सामग्री प्रदान की गई। इस पर मंदिर के आरके तिवारी ने श्रद्धालु को सम्मानित किया।

महाकाल मंदिर के मुख्य शिखर की सफाई शुरू
श्री महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि और महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इसके तहत पिछले दिनों परिसर के मंदिरों की साफ-सफाई कर रंगरोगन किया गया है। साथ ही कोटितीर्थ कुंड की सफाई की गई। सोमवार से मुख्य शिखर की सफाई का काम शुरू किया गया।

Advertisement

Related Articles

Write a review